आबूधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को सिल्वर मेडल मिला है. बस्तर की बेटी पलक नाग ने यह सिल्वर मेडल ने जीता है. आबूधाबी में जीत दर्ज कर पलक नाग बस्तर लौटी तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. यह पहला मौका है कि अंतरराष्ट्रीय खेल में बस्तर की किसी खिलाड़ी ने सिल्वर पदक हासिल किया. जिसको देखते हुए बस्तर में पलक नाग का भव्य रूप से बस्तरवासियों द्वारा स्वागत किया गया. जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शहर में रोड शो का कार्यक्रम भी रखा गया. जिसमें बढ़ चढ़कर बस्तरवासी शामिल हुए। आबूधाबी मिक्स मार्शल आर्ट में पलक नाग ने जीता सिल्वर मेडल
25 Aug 2022 02:13AM,by: Imran Khan
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन में फूट पड़ती दिख रही है. गुपकार गठबंधन के प्रमुख घटक नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पीएजीडी से बाहर होने के संकेत दिए हैं. बता दें, पीएजीडी का गठन अनुच्छेद 370 की बहाली के उद्देश्य किया गया था. लेकिन ऐसा लग रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 'एकला चलो' की राह पर चल पड़ी है.
25 Aug 2022 01:17AM,by: Imran Khan
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड से जुड़े मामलों की सुनवाई न्यायमूर्ति डी वाय चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी. मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बीसीसीआई मसलों पर नौ अगस्त 2018 को पिछला फैसला तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा , न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और चंद्रचूड की पीठ ने दिया था.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप मैच पर सभी की नजरें हैं. लेकिन, पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों से इसे महज एक क्रिकेट मैच की तरह लेने का आग्रह किया है. एशिया कप 2022 , 27 अगस्त से शुरू होगा और अगले दिन खिताब की प्रबल दावेदार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. अकरम ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, सभी की नजरें इसी मैच पर लगी है क्योंकि लोगों को इन दोनों टीमों को आपस में खेलते देखने की आदत नहीं है लिहाजा उन्हें इस मैच का इंतजार है. अकरम बोले, भारत और पाक मैच को एक आम क्रिकेट मुकाबले की तरह लें
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. फिल्म 'विक्रम वेदा' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में दोनों ही स्टार दमदार एक्शन में दिख रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया हैं. यह तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' का हिंदी रीमेक है. इससे पहले ऋतिक ने फिल्म के सेट से शानदार और जानदार तस्वीरें भी शेयर की थी. फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं..
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
टॉलीवुड सुपरस्टार चिरंजीवीऔर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'गॉड फादर' (GodFather) का टीजर रिलीज हो गया है. यह टीजर चिरंजीवी के 67वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है. सलमान और चिरंजीवी टीजर में धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में चिरंजीवी और सलमान के अलावा साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में होंगी. टीजर में एक्ट्रेस की शानदार झलक देखने को मिल रही है. सलमान खान और चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का धांसू टीजर रिलीज
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत महावीरगंज में बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे गहरी नींद में सो रहे दो बच्चों को सांप ने डस लिया. जिसके बाद दोनों बच्चों को तुरंत रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बलरामपुर रेफर किया.लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. बलरामपुर में सर्पदंश से एक बार फिर दो बच्चो की मौत
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









