लेख

Generic placeholder image

खेल मंत्रालय ने 2024 के खेल रत्न के रूप में पेरिस ओलंपिक खेलो में दो कांस्य पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन सिंह, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुखेश और पैरा ओलंपियन हाई जंपर खिलाड़ी प्रवीण कुमार को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है। वैसे । 1991-92 से लेकर 2020 तक खेल रत्न पुरस्कार देश के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। भारत सरकार को मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न पुरस्कार नही देना है सो नाम परिवर्तन की राजनीति में खेल पुरस्कार नाम ही खेला हो गया। मेजर ध्यानचंद के नाम पर पहला पुरस्कार पाने वाले शरथ कमल है। इनके बाद चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंक्यूरेड्डि(बैडमिंटन युगल खिलाड़ियों) को 2023का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान मिला था। मनु,हरमन,गुखेश और प्रवीण नए खेल रत्न

03 Jan 2025 11:09AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

बड़े शर्म के साथ लिखना पड़ रहा है कि भारतीय खेल इतिहास में एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर को खेल रत्न सम्मान से फिलहाल वंचित कर दिया है।ये भी संभव है कि उनकी भावनाओं की कद्र होगी और खेल मंत्रालय अपनी गलती सुधार कर खेल रत्न सम्मान दे भी देगा लेकिन जो प्रश्न सारगत है कि विलक्षण कार्य जिसके लिए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित खेल मंत्री समय निकाल कर देश को गौरवान्वित करने पर मोबाइल लगा कर बधाई दे रहे थे क्या उन्हें अभी ऐसा नहीं लगा कि कुछ बाते नियम कानून से भी ऊपर होना चाहिए। मनु भाकर,इस साल अकेली ऐसी खिलाड़ी थी जिन्हें दो पदक मिलने के साथ ही खेल मंत्रालय को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान देने की घोषणा कर देनी थी।दुख इस बात का है कि इस देश में नौकरशाहों के लकीर के फकीर होने के कारण नियम कानून की दुहाई देकर सम्मान देने के बजाय भीख मांगने की स्थिति ला दी जाती है।मनु भाकर के साथ भी ऐसा हो रहा है। मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा राष्ट्रपति करे

24 Dec 2024 12:39PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 एक खबर ने सोशल मीडिया के साथ साथ देश भर के समाचार पत्रों में खलबली मचा दी।ये खबर छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के सम्मान में दिए जाने वाली महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी समय में पोर्न स्टार रही सनी लियोन के नाम पर भुगतान की है। सनी लियोन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पुरुष नेता हो या अधिकारी, व्यापारी हो कारोबारी जिनके पास मोबाइल है और उसमें नेट सुविधा है उसने पुरुष होने के नाते सनी लियोन को छुप छुप कर देखा है। इसका कारण भी है कि सनी लियोन, भारतीय मूल की है और उनका चेहरा और देह यष्टि आकर्षक है। वैसे भी पुरुष अपने पुरुषार्थ को तुष्ट करने के लिए पोर्न साइट पर विचरता है।जिससे उसे संतुष्टि भी मिलती है। महतारी वंदन और सनी लियोन

24 Dec 2024 06:13AM,
by: Babuaa Desk