लेख

Generic placeholder image

  यदि कोई व्यक्ति जिला न्यायालय,राज्य के उच्च या देश के सर्वोच्च न्यायालय से निर्दोष साबित होता है इसका एक ही अर्थ निकलता है कि अभियोजन पक्ष के पास सबूत नहीं थे। सरकारी कर्मचारी के लिए उनके उच्च अधिकारी साजिश रचते है और अपने अहंकार की संतुष्टि पूर्ण कर विभाग में संदेश देते है कि देख लो। दरअसल उच्च अधिकारी अपने गलत कार्यों को पूरा करने के लिए मातहत अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बनाते है या उनकी बाते न मानने पर जबरिया ऐसे षडयंत्र रचते है जिससे सरकारी कर्मचारी कानूनी दांवपेच में उलझते है,केरियर तबाह होता है,सामाजिक प्रतिष्ठा अलग खराब होती है। मैं स्वयं ऐसे षड्यंत्रों का शिकार हूं इस कारण जी पी सिंह के साथ हुए षडयंत्र की कड़ी निंदा करता हूं और उच्च अधिकारियो को सचेत करता हूं कि वे अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने या विधायिका को खुश करने के लिए गलत काम न करे। सत्य की जीत,बनाम जी पी सिंह की बहाली

15 Dec 2024 05:48AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 दुनियां भर में मानव के विरुद्ध शोषण करने वाले देशों ने ही 1948में एक सार्वभौम घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ के जरिए की । दुनियां में मानव को व्यक्तिगत भलाई के साथ साथ सामुदायिक भलाई के लिए न केवल अधिकार मिलना चाहिए बल्कि उन अधिकारों की सुरक्षा भी होना चाहिए। एशियाई और अफ्रीकी देशों को छोड़कर शेष महाद्वीपों के महत्वाकांक्षी शासकों ने सारी दुनियां में मानव के शोषण में कोई कमी नहीं की। रंग भेद भले ही कागजों में है लेकिन अभी भी गोरे वर्ण के लोगों के द्वारा भेद तो किया जा रहा है। वर्ण भेद के अलावा संपन्न देश हो या लोग इनके द्वारा विपन्न लोगो का शोषण आज भी किया जा रहा है। अधिकार की सम्पन्नता ही सजगता है...

10 Dec 2024 02:23PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 क्रिकेट खेलने वाले देशों में आजकल एक परम्परा सी बन गई है कि अधिकांश देश अपनी जमीं पर टेस्ट सीरीज नहीं हारते है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है इसलिए कभी कभार मेजबान देश को मेहमान देश उनकी सरजमीं पर हरा देते है।हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत को ऐसे ही 3-0से टेस्ट सीरीज में हरा दिया। न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। 22नवंबर 2024से पांच टेस्ट की सीरीज शुरू होने वाली है। भारत , ऑस्ट्रेलिया में अब तक तेरह टेस्ट सीरीज खेल चुका है।1947से भारत की टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया जा रही है। केवल विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया की जमी पर ऑस्ट्रेलिया को दो सीरीज(2018-19और2020- 21) में हराने का गौरव मिला है। सुनील गावस्कर , कपिल देव,सौरव गांगुली ऐसे कप्तान रहे है जो सीरीज बराबर कर वापस आए है।1977 बिशन सिंह बेदी एकमात्र कप्तान रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट की सीरीज में दो दो की बराबरी पर थे लेकिन पांचवा टेस्ट जीत नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया बारह में से नौ सीरीज जीतकर ये डर बनाकर तो रखा है कि ऑस्ट्रेलिया में जीत आसान नहीं है दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को 2018-19और 2020-21में सीरीज जीतने वाले कप्तान विराट ने तोड़ा था हार का मिथक

20 Nov 2024 10:38AM,
by: Babuaa Desk