लेख

Generic placeholder image

कहते है कि सूरज पूर्व से निकलता है और पश्चिम में डूबता है। हमारा देश पूर्व में सो जाहिर है कि ये देश सूरज को उगाने वाला देश है। भारतीय संस्कृति में भी चढ़ते सूरज को नमन करने का रिवाज है। इस देश की रीत में प्रीत है । संस्कारों के देश मे वात्सलय से प्रारंभ होता है स्नेह से बचपन बढ़ता है, संबंधों में प्रेम होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन सब संबंधो में आत्मीयता होती है क्योंकि हर बंधन में प्रगाढ़ता के लिए संस्कारों की प्रतिबद्धता है।पश्चिम में संबंध संस्कार नहीं है करार है। संबंध में स्थायित्व कितना है ये वहां से संस्कार पर नहीं बल्कि समझौते पर निर्भर करता है। मोहब्बत का विदेशी त्यौहार

14 Feb 2023 12:38PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भारत सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के572 द्वीपसमूहो में से 21 द्वीपसमूहों का नाम देश के ऐसे 21 जांबाज़ योद्धाओं के नाम कर दिया है जिन्होंने भारत रत्न के बराबर या कहे उससे भी बड़ा सेना सम्मान- परमवीर चक्र प्राप्त किया है। युद्ध या युद्ध के समान ही विद्रोह की स्थिति में अपने जान की परवाह न कर देश की परवाह करने वाले सेना के तीनों अंग - थल,जल और नभ सेना के सामान्य सैनिक से लेकर सर्वोच्च अधिकारी के लिए जीवन मे बहुत कम अवसर आते है जब रक्षा के लिए अपना सर्वस्व लगाने का मौका मिलता है। जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी जब धागे के मोटाई के बराबर शेष रह जाती है तब साहस की परीक्षा होती है और त्वरित बुद्धिमत्ता की भी, ऐसे 21 जांबाज़ बीते 75 साल में निकले जिन्हें देश का सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त हुआ है। देश के लोग ऐसे परमवीरो को कैसे याद रखे इस बारे में स्थाई तौर पर कभी भी सोंचा नही गया था। विशिष्ट शौर्य का परमवीर सम्मान

01 Feb 2023 01:17AM,
by: Babuaa Desk