लेख

Generic placeholder image

जिंदगी भी फुटबॉल के खेल के समान ही है। जैसे फुटबॉल खेल में खेल का समय निर्धारित है वैसे जिंदगी का भी समय निर्धारित है। खेल में कभी कभी अतिरिक्त समय मिलता है जिंदगी में भी मिल जाता है। खेल में सडन डेथ का अवसर भी आता है तो जिंदगी में भी ऐसे अवसर बनते है। खेल में रेफरी की लंबी सीटी बजते ही खेल खत्म हो जाता है वैसे ही जिंदगी की समाप्ति भी ऊपर वाले की लंबी सीटी बजते ही खत्म हो जाती है। फुटबॉल खेल के मिथक कहे जाने वाले पेले का भी कल खेल खत्म हो गया। 90 मिनट के फुटबॉल खेल का तिलस्म कहे जाने वाले खिलाड़ी जीवन के 82 वे मिनट(साल) में ऊपर वाले की लंबी सीटी बज गई। फुटबॉल के मैदान से पेले पहले ही बिदा हो गए थे कल जीवन के मैदान से भी पेले बिदा हो गए। ऊपर वाले कि लम्बी सीटी बजी, पेले का खेल खत्म

30 Dec 2022 08:15AM,
by: Babuaa Desk