लेख

Generic placeholder image

बॉलीवुड की मसालेदार फिल्मों की तरह 22वे विश्वकप फुटबॉल का फाइनल भी मनोरंजन से भरपूर रहा। यहां ड्रामा भी था, सस्पेंस भी था थ्रिल भी था क्लाइमेक्स भी था, इंटरवल भी था और द एंड भी । रोहित शेट्टी की फिल्मों के शुरुवात की तरह ही अर्जेंटीना ने आगाज किया था। पहले हाफ में अर्जेंटीना की टीम के आक्रमण को देखते हुए लग रहा था कि फ्रांस पता नहीं कितने मैदानी गोल से हारेगी। फ्रांस की रक्षा पंक्ति अस्त व्यस्त हो गयी थी। अर्जेंटीना के खिलाड़ी फ्रांस के हाफ पर ही खेलते दिख रहे थे। अर्जेंटीना के कप्तान मैसी ने25 वे मिनट में पेनाल्टी के जरिये पहला गोल क्या दागा माहौल अर्जेंटीना की तरफ बनने लगा। 35 वे मिनट में डी मारिया ने दूसरा गोल किया तो जीत लगभग तय होते दिखी। इंटरवल तक फैशन के लिए विख्यात देश फ्रांस के खिलाड़ियों में वह पैसन नही दिखा जिसके लिए वे विख्यात है। पिक्चर अभी बाकी थी और दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ तो विमान बनाने वाले देश फ्रांस के खिलाड़ियों ने ऑफेंस इस द बेस्ट डिफेंस की नीति के साथ उतरे। पहला हाफ मैसी का था तो दूसरा हाफ एम्बापे का था।जेट विमान की तरह एम्बापे ने अपना जादू दिखाया और ये भी बताया कि वे श्रेष्ठ क्यो माने जाते है। महज 91 सेकंड में एम्बापे ने 2 गोल दाग कर मुकाबले में फ्रांस को ला खड़ा कर दिया। दोनो देश के बाद करो या मरो की स्थिति आ गयी 90 मिनट की फिल्म खत्म हुई तो दोनो देश बराबरी पर खड़े थे। इसके बाद शुरू हुआ आक्रमण का दौर , जो 90 मिनट के मैच को 120 मिनट तक खींच ले गया। रोमांच, और उत्तेजना का उफान उठने लगा।सांस रोक देने वाला थ्रिल अपने चर्मोत्कर्ष की तरफ बढ़ने लगा। मैसी ने अतिरिक्त समय मे बढ़त दिलाई तो अगले दो मिनट में एम्बापे ने हैट्रिक गोल कर फिर मुकाबले को बराबरी पर खड़ा कर दिया। टोटल फुटबॉल

19 Dec 2022 05:45AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

खेल संघों में राजनीतिज्ञों के पैठ रखने की इबादत में इस बार नयापन आया है। राजा महाराजाओं के बाद राजनीतिज्ञों के वर्चस्व से भारतीय ओलंपिक संघ में के बाद पूर्णतः खिलाड़ी के रूप में पी टी उषा अध्यक्ष पद पर शुशोभित हो गयी है। भारतीय ओलंपिक संघ में पुरुषो का ही वर्चस्व रहा है।95 साल के ओलंपिक संघ में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष बनी है। खिलाड़ियों के बारे में कहा जाता है कि वे अच्छे प्रशासक नहीं होते है। पी टी उषा को ये मिथक तोड़ने की जिम्मेदारी होगी क्योंकि वे स्वयं खिलाड़ी है और खिलाड़ियों को होने वाली प्रशासकीय परेशानियों से खुद दो चार हो चुकी होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ में उषा

11 Dec 2022 10:13AM,
by: Babuaa Desk