लेख

Generic placeholder image

ब्राज़ील जैसे देश को दुनियां में तीन कारणों से जाना जाता है। पहला भूमि और वन के पर्यावरणीय संतुलन के लिए, दूसरा कार्निवाल के लिए और तीसरा फुटबॉल के लिए,। माना जाता है कि ब्राज़ील वासियो के दिल मे फुटबाल धडकता है। पेले फुटबॉल के सर्वकालीन महानायक है जिन्हें फुटबॉल का जादूगर माना जाता है। पेले ने फुटबॉल खेल में ब्राज़ील को तीन बार विश्वविजेता बनाने का गौरव दिलाया हुआ है सो जब भी फीफा कप का आयोजन होता है तब मान लिया जाता है कि सबसे तगड़ा दावेदार ब्राज़ील ही है, जब तक हार नहीं जाता है। 2022 का कतर में चल रहे आयोजन में ग्रुप मैच में हारने के बाद थोड़ा सा संशय था कि ब्राज़ील कितने आगे तक जाएगा ? बेचारा ब्राज़ील

10 Dec 2022 11:03AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

टी20 मैच में ये बात महत्वपूर्ण नही है कि आप कैसे रन बनाते है महत्वपूर्ण ये है कि आप कहाँ कहाँ से रन निकाल सकते है। जो लोग सूर्यकुमार यादव को बेटिंग करते देख रहे है वे समझ रहे है कि क्रिकेट के मैदान में कहां कहां स्ट्रोक लगाए जा सकते है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब गोल्फ खेलने का अभ्यास कर मैदान में बैट को गोल्फ स्टीक के समान उपयोग करती है तब समझ में आता है कि आप तकनीक खोजिए ओर नए स्ट्रोक्स लगाइए जो कापी बुक नहीं है। टी20 का खेल क्रिकेट में फ्यूजन का है। नयापन लाइये रन बनाइये। बन सके तो जितना लम्बा ऊंचा मार सकते है मारिये ।छक्के लगाइए अगर रन बनाने की गति बढ़वाना है। सूर्य कुमार यादव, भारत के लिए नई संभावना बन कर उभर रहे है। 2022 में वे नए खोज माने जा सकते है और कुछ असफल खिलाड़ियों के बाहर करने का कारण भी( रोहित और के एल राहुल सतर्क रहें) फिर से चमका सूर्य

21 Nov 2022 10:46AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

खेल मंत्रालय ने 2022 के खेल रत्न के रूप में टेबल टेनिस के सर्वकालीन भारतीय खिलाड़ी शरथकमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की देर आयद दुरुस्त आयद घोषणा कर दी है। वैसे शरथ कमल बहुत पहले से हकदार थे लेकिन दूसरे खेल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने कदाचित देर करवा ही दी। जब जागे तब सबेरा के कहावत को मान लेते है। शरथ कमल 58 वे खिलाड़ी है जिन्हें ये पुरस्कार मिला है। 1991-92 से लेकर 2020 तक खेल रत्न पुरस्कार देश के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। भारत सरकार को मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न पुरस्कार नही देना है सो नाम परिवर्तन की राजनीति खेल पुरस्कार में ही खेला हो गया। अब चूंकि मेजर ध्यानचंद के नाम पर पुरस्कार है तो शरथ कमल इसके नए नाम है। शरथ कमल नए खेल रत्न

15 Nov 2022 07:13AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

एक सिक्के के जिस तरह दो पहलू होते है उसी तरह खेल में जीत और हार के दो पक्ष होते है। कोई भी खेल दो पक्षो के बीच ही खेला जाता है, एक, के अलावा दो, चार और पांच(बास्केटबॉल), छः(वॉलीबॉल), ग्यारह, तेरह(रग्बी) खिलाड़ियों की टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों से जीतने के लिए उतरती है।स्वाभाविक है किसी भी देश छोड़िए छोटे शहर की अदनी सी क्लब टीम भी कोई मैच हराना नही चाहती है लेकिन खेल का शाश्वत गुण है कि उसमें एक को हारना पड़ेगा हारेगी वही टीम जिसके सामने की प्रतिद्वंद्वी टीम बेहतर खेल जाए। कल भी टी20 के सेमीफाइनल में ऐसा ही हुआ। इंग्लैंड के खिलाडिय़ों ने शानदार या यूं कहें हमसे बेहतर प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना ली। उनके ओपनर्स ने किसी भी बॉलर्स को मौका ही नही दिया और 10 विकेट से जीत गए। हार पर इतना मातम क्यो?

11 Nov 2022 06:49AM,
by: Babuaa Desk