भारतीय फिल्म का इतिहास अभी अपने 110 वे साल की तरफ बढ़ रहा है। हरिश्चंद्र देश की पहली मूक फिल्म थी तब से लेकर अब तक फिल्मों के श्वेत श्याम से गेवाकलर होते हुए फिल्में ईस्टमैन कलर हुई। बेजुबान सिनेमा गूंगा होने के बाद सवाक हो गया। फिल्मों के विषय जो आरंभिक दौर में ज्यादातर धर्मिक हुआ करते थे या सामाजिक नौटंकी हुआ करते थे वे यथार्थ होने लगे। स्थिर कैमरे की जगह घूमता हुआ कैमरा आ गया। स्टील कैमरा जो एक जगह स्थिर रहता वह देश दुनियां में घूमने उड़ने लगा। कहां कहां से गुजर गया सिनेमा
18 Jul 2022 04:52AM,by: Babuaa Desk
महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार से जुड़े मामलों के समाधान के लिए ग्राम पंचायतों में नारी अदालत का संचालन होगा। महिला अधिकारों व कानूनी व्यवस्थाओं की जानकर सात से 11 महिला सदस्यों का समूह मध्यस्थता के जरिए महिलाओं को स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक समाधान दिलाने का काम करेगा।
17 Jul 2022 02:12AM,by: Imran Khan
कोरिया में भारत की शूटर् मेहुली घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा तो वे सुर्खियों में आ गयी। उनकी ये जीत इसलिए मायने रखती है क्योंकि 7 साल पहले शूटिंग रेंज में मेहुली से प्रेक्टिस के दौरान मिसफायर होने के कारण एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी थी। उनको निलंबित कर दिया गया था। 15 साल की उम्र में ऐसे दुष्परिणाम के कारण मेहुली डिप्रेशन की शिकार हो गयी थी। उनकी माँ और साइक्लोलाजिस्ट ने उनको इस स्थिति से निकाला और एक साल बाद मेहुली आत्मविश्वास के साथ फिर से शूटिंग रेंज में थी। नेशनल शूटिंग चेम्पियनशिप(2016) में मेहुली ने 2 स्वर्ण पदक जीता। 2017 में मेहुली ने 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीत कर धूम मचा दिया। चेक रिपब्लिक( 2018) में हुए जूनियर शूटिंग स्पर्धा में 123 शूटर्स में मेहुली 7वे स्थान पर रही। इसी साल वर्ल्ड चैंपियन शिप में मेहुली ने कांस्य पदक जीता साथ ही ऑस्ट्रेलिया में हुए कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत कर चर्चित हो गयी। 2019 में दक्षिण एशिया में स्वर्णपदक जीत कर मेहुली अपने को स्थापित किया। 2020 और 2021 कोरोना के कारण खेल जगत के लिए भारी रहा। इस साल मेहुली ने मिक्स्ड डबल स्पर्धा में साहू तुषार माने के साथ कोरिया में स्वर्णपदक जीत कर देश के लिए सम्मान जीता है। रुकी नहीं हार कर-शूटर मेहुली घोष
16 Jul 2022 10:32AM,by: Babuaa Desk
भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता का स्थान सर्वोपरि है। वेद पुराण का अध्धयन और अध्यापन संसार के लिए कौतूहल का विषय रहा है। इस देश के महान ऋषि मुनियों ने श्रवण के माध्यम से आदिकाल में ग्रहण किये गए हर विषय को अपने आने वाले पीढ़ी को हस्तांतरित किया है। ये शिक्षा गुरुकुल के माध्यम से आधुनिक काल मे आगे बढ़ती गयी। संस्कृत भाषा और सरल अवधि के साथ साथ अन्य अनेक भाषाओं मे सभी विषयो का अध्धयन और अध्यापन की सतत प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में गुरु औऱ शिष्य की परंपरा भी अनवरत काल से प्रचलन में है। आज दुनियां में हॉस्टल संस्कृति पनपी हुई है वह हमारे गुरुकुल की देन है। फर्क इतना है कि तब लकड़ी से लेकर अनाज की व्यवस्था शिष्यों को करनी पड़ती थी। बड़े बड़े राजा महाराजा के पुत्रों ने भी ये काम गुरुकुल में किया है। गुरु पूर्णिमा
13 Jul 2022 05:35AM,by: Babuaa Desk
आमतौर पर भोजन में परोसे जाने वाला खट्टा व्यंजन "रायता" कहलाता है। दही के साथ बेसन की बूंदी युक्त इस व्यंजन में नमक मिर्च, काली मिर्च के साथ हींग आदि का सम्मिश्रण कर पहले के जमाने मे परोसा जाता था अब स्वरूचि भोज आयोजित होने लगे है तो रखा जाता है। रायता मूलतः दिन के भोजन की सामग्री है लेकिन केटरिंग वाले इसे रात में रख कर अपने विशेषज्ञ होने में बोध कराते है।भारतीय खान पान में खट्टा पदार्थ रात्रि में निषेध है लेकिन रायता जो है तो परोसा जाएगा दिन में हो या रात्रि भोज में। रायता
10 Jul 2022 05:55AM,by: Babuaa Desk
आज देश मे राज्यसभा में मनोनीत किये गए 4 व्यक्तियों की चर्चा है इनमें एक महिला पी टी उषा है। देश के उच्च सदन में राष्ट्रपति द्वारा 12 ऐसे सदस्यों का मनोनयन किया जाता है जो राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम,समाज सेवा, विज्ञान, अनुसंधान,कला,,खेल के माध्यम से दीर्घकालिक देश की सेवा किये हो। 1952 से लेकर 2022 तक 144 व्यक्तियों का मनोनयन किया जाना था किंतु असामयिक निधन या सदस्य द्वारा अल्पकाल में हट जाने के कारण वर्तमान में मनोनयन के लिये स्थान रिक्त है। राज्यसभा में 13 राष्ट्रपतियों के द्वारा 141 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। 3 स्थान वर्तमान में रिक्त है। राज्यसभा में मनोनीत सांसद और महिलाएं
08 Jul 2022 01:13AM,by: Babuaa Desk
कोरोना के कारण पटौदी ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में एक बैट्समैन की चर्चा हो रही है वो है विराट कोहली की। दोनो परियों में विराट 12 और 20 रन का योगदान दे पाए। एक खिलाड़ी जो हर साल 8 -9 शतक लगाने का आदि था वो पिछले 75 परियों में शतक नहीं बना पाया है। 2019 से लेकर 2022 तक के 35 महीने के समय मे 24 अर्धशतक लगा पाना विराट के विराटता को कम करने वाला दिखता है। क्या विराट " विराट" नही रह गये !
05 Jul 2022 02:17PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









